फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Krishna Janmashtami 2025: lord Shri Krishna Janmashtami celebrated in raipur chhattisgarh Temple

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्णमय हुआ छत्तीसगढ़; जगह-जगह 'जय राधा-माधव' की गूंज, 1100 किलो बना मालपुआ

Sat, 16 Aug 2025 03:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 03:53 PM IST
सार

Krishna Janmashtami 2025: छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025: lord Shri Krishna Janmashtami celebrated in raipur chhattisgarh Temple
छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास से मन रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Krishna Janmashtami 2025: छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। रायपुर के राधा-कृष्ण मंदिरों समेत प्रदेश के सभी मंदिरों में 'राधे-राधे' और 'जय माधव' की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...' गीत से मंदिर गूजयमान हो रहे हैं। 
विज्ञापन




रायपुर के मठपारा स्थित दूधाधारी मठ, पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ, समता कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर और खाटू श्याम मंदिर में 'जय श्रीकृष्ण' की धून सुनाई दे रही है। इन मंदिरों में भव्य साज-सज्जा किये गये हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने के बाद भी श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहेंगे। दूधाधारी मठ में प्रसाद के रुप में धनिया की पंजीरी बांटी जायेगी। 
विज्ञापन






इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव
टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां मूरली मनोहर के श्रृंगार के लिए वृंदावन और मुंबई से विशेष तौर पर वस्त्र और आभूषण मंगवाए गए हैं। लीला द स्पिरिचुअल रॉक बैंड दिल्ली और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम शाम छह बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी।  फिलहाल हरिनाम कीर्तन जारी है। लोग रात 2 बजे तक वासुदेव के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





1100 किलो मालपुआ तैयार
पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ में 1100 किलो मालपुआ 'कान्हा' के भोग के लिए तैयार किया गया है। रात 8 बजे से भजन संध्या होगी जो रात 12 बजे जन्मोत्साव के बाद आरती होगी पर कार्यक्रम का समापन होगा। इसके अलावा राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में फूलों से आकर्षक साज सज्जा की गई है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। सभी मंदिर बिजली के झालरों से जगमग हो रहे हैं। यहां बाल-गोपाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे रहे हैं। रात में छप्पन भोग चढ़ाकर महाआरती की जायेगी।



यहां पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
जन्माष्टमी पर रायपुर के सदर बाजार स्थित बाल गोपाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। सिटी कोतवाली थाने में रात 12 बजे जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पुरानी बस्ती स्थित गोपाल मंदिर में पूजा पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जायेगा। महादेव घाट स्थित हनुमान मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर, नयापारा स्थित पेठा लाइन में 156 साल पुराने श्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान का दुग्धाभिषेक किया जायेगा। चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां पर शाम से देर रात तक भजन संध्या की बयार बहेगी। 




श्रीकृष्णमय हुआ रायपुर 
राजधानी रायपुर के महादेव मंदिर हटकेश्वनाथ, श्रीराम मंदिर वीआईपी चौक, गुढ़ियारी श्रीराम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर, सर्वधर्म मंदिर रेलवे स्टेशन में लोग पहुंचकर मूरली मनोहर की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आरती उतार रहे हैं। मंदिरों में घंटी, शंख, घंटा और घड़ियाल की आवाज से पूरा वातावतरण भक्तिमय हो गया है। हर तरफ राधे-राधे... जय श्रीकृष्ण के जयकारे लग रहे हैं। पूरा रायपुर श्रीकृष्णमय हो गया है। मंदिरों, गलियों, कस्बों, बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सरकारी इमारतों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भवनों को आकर्षक तरीके से संजाया गया है। तोरण और झंडे से पूरा शहर दुल्हन की तरह सज गया है। 


वर्षों बाद जन्माष्टमी पर बना दुर्लभ योग
जन्माष्टमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल 16 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है। दरअसल, जन्माष्टमी पर वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि के साथ-साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेंगे। वह सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। जन्माष्टमी मध्यरात्रि को 1 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं वर्तमान में शुक्र और गुरु दोनों ही मिथुन राशि में विराजमान है, जिससे गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जन्माष्टमी पर ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग कुछ राशि वालों के भाग्य को मजबूत कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed