फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Youth Murdered in Knife Attack During Ravana Dahan; Three Accused Paraded After Head-Shaving, One Absco

कोरबा: रावण दहन के दौरान चाकूबाजी में युवक की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों का सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला, एक फरार

Wed, 21 Oct 2026 03:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

मुड़ापार दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान तीन आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Korba: Youth Murdered in Knife Attack During Ravana Dahan; Three Accused Paraded After Head-Shaving, One Absco
मौके पर जांच करती टीम

विस्तार

जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुड़ापार में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने वाले थे। उनके आने से पहले ही मैदान में लगे साउंड बॉक्स में डांस को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डांस के दौरान 22 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ गोल्डन का आरोपी बिट्टू चौहान के साथ विवाद हो गया। जिसके चलते राहुल ने बिट्टू चौहान को धक्का देकर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बिट्टू का दोस्त विजय चौहान वहां पहुंचा तो राहुल ने उसे भी थप्पड़ मार दिया। इस बात से गुस्साए बिट्टू, विजय और उनके साथी सीपू चौहान समेत अन्य ने रावण दहन स्थल के पीछे गली में ले जाकर राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी फैल गई। घायल हालत में राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरबा: राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। लाइव वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रातभर पतासाजी कर तीन आरोपियों बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने धारदार हथियार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी के पास भी एक हथियार होने की जानकारी मिली है, जिसे जल्द जब्त कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उनका आधा सिर भी मुंडवा दिया है, फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed