फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth ordered protein powder online and got wheat rice flour in Korba

प्रोटीन पाउडर मंगवाया, मिला गेहूं-चावल का आटा: नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट से की थी खरीदारी, ग्राहक ने शिकायत की

Thu, 21 Aug 2025 12:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

डिलीवरी बॉय नवजीत सिंह ने बताया कि वह कंपनी से आए हुए सामान को लेकर डिलीवरी करने आया हुआ था, जहां उसने समान को खोलकर देखा तो उसमें आटा निकाला। ग्राहक ने इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
Youth ordered protein powder online and got wheat rice flour in Korba
व्यपारी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता चलन लोगों को सुविधा तो दे रहा है, लेकिन कई बार यह महंगा भी पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला कोरबा के रवि शंकर शुक्ला नगर से सामने आया है, जहां एक शख्स को ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से प्रोटीन पाउडर मंगाना भारी पड़ गया। रवि शंकर शुक्ला नगर के निवासी व्यापारी उत्तम चंद्र गोयल ने बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट के जरिए प्रोटीन पाउडर का ऑर्डर दिया था। जब प्रोडक्ट उनके पास पहुंचा और उन्होंने उसकी पैकिंग खोली, तो यह देखकर दंग रह गए कि अंदर प्रोटीन पाउडर के बजाय गेहूं और चावल का मिलावटी आटा था। व्यापारी ने उपभोक्ता फोरम और खाद विभाग से शिकायत की है।

विज्ञापन

उत्तम चंद्र गोयल ने बताया कि उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत करने के बाद भी एक बार फिर से उसी प्रोडक्ट का ऑर्डर दिया ताकि वे इस जालसाजी को साबित कर सकें। जब ई-कार्ट का डिलीवरी स्टाफ दोबारा सामान लेकर उनके घर पहुंचा, तो उत्तम चंद्र गोयल ने उनके सामने ही पैकेट खोला। आश्चर्यजनक रूप से, इस बार भी पैकेट के अंदर वही मिलावटी आटा निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद उत्तम चंद्र गोयल ने ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से सामान मंगाने से बचें, क्योंकि ऐसी धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे उन्होंने लोगों के बीच साझा किया है ताकि अन्य लोग भी सतर्क हो सकें।

विज्ञापन

उत्तम चंद्र गोयल ने बताया कि उनकी बोलबम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है और उसने इससे पहले भी एक बार सामान मंगाया था, जहां उसे लगा कि गलती से हुआ होगा लेकिन फिर से उसने मंगवाया और उसके साथ वही घटना घटी। उसे इसमें लगभग 5 से 6 हजार का नुकसान हुआ है।

डिलीवरी बॉय नवजीत सिंह ने बताया कि वह कंपनी से आए हुए सामान को लेकर डिलीवरी करने आया हुआ था, जहां उसने समान को खोलकर देखा तो उसमें आटा निकाला। इसकी शिकायत कंपनी के जरिए की है, वहीं संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है।

यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सही उत्पाद की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कंपनियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed