{"_id":"63cfc913dff62467455969f9","slug":"young-man-opened-fire-for-abusing-his-mother-in-korba-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मां को अपशब्द कहे तो युवक ने किया फायर, फिर पत्थर से फोड़ा सिर; बचाव में आया कांस्टेबल भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मां को अपशब्द कहे तो युवक ने किया फायर, फिर पत्थर से फोड़ा सिर; बचाव में आया कांस्टेबल भी घायल
Tue, 24 Jan 2023 05:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:33 PM IST
सार
थाना प्रभारी अभिनव कांत सिह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रवाना हो गई थी। वहां युवक उत्पात मचा रहा था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हमले में फूटा युवक का सिर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। मां को अपशब्द कहने से भड़के बेटे ने पहले तो युवक पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। जब गोली उसे नहीं लगी तो पत्थर से युवक का सिर फोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी से रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। इस कोशिश में धक्का-मुक्की के चलते कांस्टेबल अभिषेक पांडेय घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर पहुंची। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी दीपक केरकेट्टा ने बस्ती में ही रहने वाले अजीत यादव पर सोमवार रात फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन दीपक को रोकने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद दीपक ने अजीत का सिर पत्थर मारकर फोड़ दिया। बस्ती वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल कांस्टेबल अभिषेक पांडेय ने दीपक को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होने लगी। इसमें कांस्टेबल अभिषेक घायल हो गया। वहीं इस दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे स्थानीय युवक मनहरण को भी चोटें आई हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक ने बताया कि उसकी मां अक्सर बीमार रहती है। उसके खिलाफ किसी भी तरह की बदतमीजी उसे पसंद नहीं है। अजीत ने अपशब्द कहे तो वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने गोली चला दी, लेकिन अजीत बच गया। इस पर उसने गुस्से में पत्थर उठा कर मारा, जिससे वो घायल हो गया।
विज्ञापन