फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man died in a road accident near Madwarani late at night

चंदे की रकम से होगा अंतिम संस्कार: स्टेशन पर मिले बच्चे को बस्ती के लोगों ने पाला, अब हादसे में हुई मौत

Sat, 19 Jul 2025 11:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 11:29 AM IST
सार

कोरबा में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जो बस्ती के लोगों को स्टेशन पर मिला था। हादसे के बाद बस्ती में मातम छा गया है।

विज्ञापन
young man died in a road accident near Madwarani late at night
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा-चांपा मार्ग में शुक्रवार की देर रात मड़वारानी के समीप सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई थी। मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मॉर्चरी में रखवाते हुए अस्पताल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


सुबह अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर अपनी टीम के साथ मृतक की शिनाख्ती का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चांपा के मेंहदी पारा में रहने वाली एक महिला सहित चार पांच लोग पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान पीलू सहिस के रूप में कर ली। मृतक की पहचान करने वाली पूनम सहिस ने बताया कि करीब 15 साल पहले चांपा रेलवे स्टेशन के समीप एक 8 वर्षीय बालक भटकते मिला था। वह भटकते हुए बस्ती तक पहुंच गया।
विज्ञापन


बस्ती के लोगों ने उससे बातचीत कर माता पिता का नाम और पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सका। इसके बाद से ही वह बस्ती में ही रह रहा था। पूरे बस्ती के लोग उसे अपना मानने लगे। उन्होंने ही बालक को पीलू नाम दिया। उसे किसी भी घर में आने जाने और खाने की छूट दी। वह किसी की बात भी नहीं काटता था। वह रोजी मजदूरी कर देर शाम बस्ती पहुंचता और खाना खाकर सो जाता था। उसने कुछ ही दिनों के भीतर बस्तीवासियों को अपना बना लिया था। वर्तमान में उसकी उम्र 22 साल था
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलू देर शाम तक नहीं लौटा तो बस्तीवासियों ने खोजबीन शुरू की, जो पूरी रात चलती रही। तड़के एक वाहन चालक ने उन्हे मड़वारानी के समीप हादसा होने की जानकारी दी। उसने जो बताया उससे हुलिया पीलू से मिलता जुलता था। वे पतासाजी करते मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां पीलू की लाश मॉर्चरी में रखी मिली। जिसकी जानकारी बस्ती में भी दी गई है।


यह खबर मिलने के बाद बस्ती में मातम छाई हुई है। बस्तीवासियों ने पीलू का अंतिम संस्कार विधि विधान से करने का फैसला किया है। उसका क्रियाकर्म बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए चंदा कर रकम एकत्रित किया जाएगा। बहरहाल, उरगा पुलिस ने बस्तीवासियों का बयान दर्ज कर शव को पीएम उपरांत उनके सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed