फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Workers organization established at Shram Seva Bhoomi on strike in Korba

Korba: धरने पर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन, जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, जानें वजह

Thu, 14 Mar 2024 02:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 02:39 PM IST
सार

संगठन की पदाधिकारी विजय महंत ने बताया कि कई बार आंदोलन और शिकायत करने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके चलते धूल के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं दमा चर्म रोग जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Workers organization established at Shram Seva Bhoomi on strike in Korba
धरने पर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में बढ़ते प्रदूषण और अन्य मांगों को लेकर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन कोरबा द्वारा भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है, सर्वमंगला चौक पर शुरू हुए इस आंदोलन में कई गांव के लोग हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ का सबसे प्रदूषित शहर कोरबा का जनमानस अब बढ़ते प्रदूषण से आजिज आ गया है, सर्वमंगला मंदिर के आसपास कई गांव में निवासरत लोगों ने श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन के बैनर तले पूर्व घोषित भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। 

विज्ञापन

 

संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि कोरबा की कुलदेवी सर्वमंगला के मंदिर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है बढ़ते प्रदूषण के कारण मंदिर और आसपास का इलाका धूल धूसरित हो रहा है। आंदोलनकारी ने बताया कि विकास तो हो लेकिन हमको विनाश से बचाया जाए इसलिए यह आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


संगठन की पदाधिकारी विजय महंत ने बताया कि कई बार आंदोलन और शिकायत करने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके चलते धूल के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं दमा चर्म रोग जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं ग्रामीण गोपाल कुमार ने बताया कि ऐसे कई गांव है इस क्षेत्र में जो भारी वाहनों की आवाजाही के चलते परेशान है ग्रामीणों की हादसे में मौत भी हो रही है वहीं धूल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसे लेकर जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed