{"_id":"667fc6d71bcd11fa94023852","slug":"woman-who-went-to-collect-putu-in-a-group-was-attacked-by-bears-in-korba-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: समूह में पुटु बीनने गई महिला पर भालुओं ने किया हमला, चीखपुकार सुन लोगों ने बचाई जान, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: समूह में पुटु बीनने गई महिला पर भालुओं ने किया हमला, चीखपुकार सुन लोगों ने बचाई जान, गंभीर रूप से घायल
Sat, 29 Jun 2024 02:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:03 PM IST
सार
कोरबा के बालको वन परिक्षेत्र के बेला गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल मे पुटु बीनने गई महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल महिला का उपचार जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के बालको वन परिक्षेत्र के बेला गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल मे पुटु बीनने गई महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जहां उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।इसकी सूचना बालको वन विभाग को दी गई जहा अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुचे और हालचाल जाना।
विज्ञापन
बेला गांव निवासी 36 वर्षीय कमला भगत गांव में रहने वाले लोगो के साथ समूह में 15 लोग गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल पुटु बीनने गए हुए थे सभु जंगल मे अलग अलग और कुछ समूह में पुटु बीन रहे थे इस दौरान अचानक तीन भालू ने कमला भगत के ऊपर हमला कर दिया इस दौरान जंगल मे हड़कप मच गया तीनों भालू एक महिला पर टूट पड़े महिला की चीखपुकार सुनकर सभी पहुचे और भालू को किसी तरह भगाया।तब जा कर महिला की जान बची। कमला भगत के सिर पर भालू ने हमला किया है जहाँ सिर खून से लथपत और ऊपर का मांस भालू ने निकाल दिया था।
विज्ञापन
घायल महिला के पति दिलीप भगत ने बताया कि वो और उसके दो बच्चे घर पर थे उसकी पत्नी गांव वालों के साथ पुटु बीनने गई हुई थी उसे घर आ कर लोगो ने घटना क्रम की जानकारी दी।तब वो मौके पर पहुचे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे मौके और घटनाक्रम ली जानकारी ली।वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशी दी गई।