फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers thrash miscreants who were looting from neighboring state, police arrested all three in Korba

Korba Crime: पड़ोसी राज्य से आकर लूटपाट कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2023 12:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 12:20 PM IST
सार

कोरबा के तेलसरा गांव में लूटपाट करने आए तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Villagers thrash miscreants who were looting from neighboring state, police arrested all three in Korba
एंबुलेंस में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पाली थाना इलाके के तेलसरा गांव में बीती रात बाइक सवार तीन युवकों ने राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश मध्यप्रदेश के शहडोल के रहने वाले हैं। तीनों वहां से बाइक पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


यहां आरोपी राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के पास से सोने चांदी के जेवर और हथियार बरामद हुए। ग्रामीणों की पिटाई से घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कुछ बड़ी चोरियों और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed