फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villager injured in bear attack admitted to hospital

Korba: भालू के हमले से घायल हुआ ग्रामीण, अस्पताल में कराया गया भर्ती, वन विभाग के लिए बनी चुनौती

Tue, 10 Oct 2023 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

कोरबा जिला चारों ओर से हरे भरे जंगलो से घिरा हुआ है, जिसमे अनेक प्रजाति के जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी रहती है। इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन
Villager injured in bear attack admitted to hospital
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी और भालू के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। कई बार ऐसे मामलों में लोगों की जान भी जा चुकी है। हाथी और भालू का बढ़ता आतंक वन विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

विज्ञापन


कोरबा जिला चारों ओर से हरे भरे जंगलो से घिरा हुआ है, जिसमे अनेक प्रजाति के जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी रहती है। इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज की है जहां एक ग्रामीण सुबह जंगल की ओर गया हुआ था तभी उस पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


घायल जय लाल यादव सुबह जंगल की ओर गया हुआ था तभी एकाएक भालू ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई तब तक भालू ने जय लाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में जय लाल को कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed