फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   victim sought justice from SP After being cheated by policeman in Korba

धोखेबाज आशिक: सात साल तक बनाए संबंध, पुलिस में नौकरी लगते ही करने लगा डिमाड; पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Thu, 07 Mar 2024 06:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 06:24 PM IST
सार

कोरबा में एक पुलिस जवान ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी सात साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और इसके अलावा गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने न्याय के लिए जिला के एसपी के पास पहुंच गई। 

विज्ञापन
victim sought justice from SP After being cheated by policeman in Korba
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है। जहां एक युवती ने एक पुलिस जवान गंभीर आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने लगातार सात साल तक शारीरिक शोषण और गर्भवती होने पर दो बार अबॉर्शन का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। कोरबा पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और आरोपी को पकड़ने के बाद पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

युवती ने बतया कि साल 2016 में उसकी मुलाकात बुधवारी निवासी विकास केसरवानी से हुई। फिर दोनों के बीच प्यार मोहब्बत का सिलसिला शुरू हुआ। आरोपी युवक युवती से शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वह दो बार गर्भवती भी हुई। उसका गर्भपात भी करवाया गया। युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया। तब युवक ने दहेज की मांग रख दी। युवती के परिवार वालों ने आरोपी युवक को चार लाख रुपये, बुलेट गाड़ी सहित सोने के आभूषण दिए। इतना सब कुछ होने के बाद युवक ने युवती से सगाई की।

विज्ञापन

सगाई के बाद लगातार युवती ने शादी का दबाव बनाया तब युवक टालता रहा। फिर युवती को शक हुआ कि उसके मंगेतर का संबंध किसी और के साथ भी है। तब उसने उससे बात करने की कोशिश की तब आरोपी युवक ने बात करने से मना कर दिया। अपना सब कुछ लुटाने के बाद जिस तरह से युवती को धोखा मिला है। उससे आहत होकर युवती एसपी के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने युवती को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि प्रीता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए गरियाबंद में पदस्थ आरोपी आरक्षक विकास केसरवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed