{"_id":"65e7ead0e975e6eb7301b51a","slug":"vehicles-were-set-on-fire-by-mischievous-elements-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: घर के बाहर खड़े वाहनों को शरारती तत्वों ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: घर के बाहर खड़े वाहनों को शरारती तत्वों ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 06 Mar 2024 09:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में एक जायलो और पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती के रहने वाले मेहराब खान रोज की तरह अपने काम से वापस लौटने के बाद घर के बाहर टाटा जाइलो वाहन को पिकअप वाहन के बगल में खड़ा कर घर के अंदर चला गया। रात लगभग 3 बजे अचानक ब्लास्ट की आवाज आई, जिसके बाद उसने तुरंत घर के बाहर आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दो वाहनों में आग लगी थी, दोनों वाहन धू धू कर जल रहे थे।
विज्ञापन
वाहन मालिक ने तत्काल आसपास लोगों को बुलाया। जिसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बात उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह आग पर काबू ना पा सके। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वाहन जलकर खाक हो चुके थे।
विज्ञापन