फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Union Minister of State for Coal Mines on a two-day visit to SECL inspects the mine and enquires about the co

कोरबा: SECL के दो-दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कोयला खान राज्यमंत्री, खदान का निरीक्षण कर कर्मचारियों का जाना हाल

Tue, 01 Jul 2025 04:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Jul 2025 04:09 PM IST
सार

कोरबा में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे जी ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया।

विज्ञापन
Union Minister of State for Coal Mines on a two-day visit to SECL inspects the mine and enquires about the co
केंद्रीय कोयला खान राज्यमंत्री का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे जी ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,“आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोल सेक्टर ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कभी जहां देश में कोयले की कमी की चर्चा होती थी, आज वहां बिजली संयंत्रों के पास पर्याप्त कोयला भंडार है और ऊर्जा उत्पादन निर्बाध चल रहा है। कोयला उत्पादन के साथ-साथ हरित खनन और पर्यावरण-संवेदनशीलता पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। कोल इंडिया क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में भी सक्रियता से कार्य कर रहा है। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में एसईसीएल की भूमिका अत्यंत सराहनीय है, जो ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी है। एसईसीएल की धड़कन' जैसी मानवीय पहल इसका प्रमाण है। 

विज्ञापन


राज्य में कोयला परियोजनाओं के विस्तार के लिए भू-अधिग्रहण एवं विस्थापन प्रक्रियाओं को तीव्र गति देने हेतु आवश्यक सहयोग पर चर्चा की। एसईसीएल दीपका क्षेत्र पहुँचने पर माननीय मंत्रीजी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रगति हाउस में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात दीपका क्षेत्र में प्रस्तावित प्रवेश द्वार एवं सिक्योरिटी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी उनके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। दीपका व्यू पॉइंट पर पहुंचकर दुबे ने खदान के उत्पादन, उत्पादकता और कार्यसंचालन की समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। दीपका मेगाप्रोजेक्ट के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्री महोदय को परियोजना की प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी गई।  मंत्री ने क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट महिला कर्मियों सहित कई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। माननीय मंत्री दुबे ठेकेदारी श्रमिकों के कैंप भी गए। उन्होने वहां रह रहे श्रमिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी सुविधाओं की स्थिति जानी। वही खदान सैलो साइड में कर्मचारियों के लिए बनाए गए क्रिकेट खेल मैदान के क्रिकेट खेलते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed