{"_id":"65de074d95ba8ee7040c702a","slug":"two-youth-riding-a-bike-died-in-collision-with-a-four-wheeler-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसे के बाद वाहन चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसे के बाद वाहन चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 27 Feb 2024 09:37 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:37 PM IST
सार
दोनों के शव को विकास नगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी मनीष नागर ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। एक बार फिर से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवाल दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के लिए रवाना किया। जांच बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक बांकी क्षेत्र के रहने वाले है दोनों युवक अपनी बाइक से कुचेना मोड से आदर्श नगर की ओर जा रहे थे। दोनों युवकों की पहचान सुधीर सोना उम्र (30 वर्ष) पिता सिलीप सोना निवासी बांकि मोंगरा, महेश चौहान (27 वर्ष) पिता दीपक चौहान निवासी बांकी मोंगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सुधीर चला रहा था और पीछे महेश बैठा हुआ था। चार पहिया वाहन की टक्कर के बाद दोनों नीचे गिर गए और दोनों के सिर पर चोटें आईं जिसके चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा मुख्य मार्ग कुचेन मोड़ के पास घटी। जहां अंधे मोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पहले दोनों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां एसईसीएल विकास नगर के विभागीय अस्पताल में डॉक्टर ने जांच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान करते हुए मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की माने तो जिले में देर शाम 6 बजे लगभग हल्का आंधी-तूफान चल रहा था। इसी दौरान दीपका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए भाग निकला। फिलहाल इस पूरे मामले में रात होने की वजह से दोनों के शव को विकास नगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कल सुबह परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी मनीष नागर ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।