फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two employees of Manikpur mine were injured

Korba Accident: मानिकपुर खदान के दो कर्मचारियों की बाइक सड़क पर खड़ी ब्रेकडाउन गाड़ी से टकराई, एक की मौत

Sat, 13 Dec 2025 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 09:52 PM IST
सार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा मुख्य मार्ग पर मानिकपुर खदान से ड्यूटी कर घर लौट रहे दो युवकों की बाइक सड़क पर खड़ी ब्रेकडाउन गाड़ी से टकरा गई, जिसमें 23 वर्षीय रवि शंकर यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two employees of Manikpur mine were injured
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना अंतर्गत तरदा मुख्य मार्ग शनिवार बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जहां इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को मामूली चोंट आई है। पुलिस ने इस मामले में पंचनामा कार्यवाही करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोरबा जिले के सीमा से लगे जांजगीर जिले के पंतोरा के बुढ़ना गांव निवसी 23 वर्षीय रवि शंकर यादव और गांव ही रहने वाले एक अन्य साथी के साथ कोरबा के मानिकपुर खदान से काम कर घर वापस लौट रहे थे। उस दौरान तरदा के पास सड़क पर खड़ी बैकग्राउंड हाईवे से जा टकरा गए। जहां दोनों हाईवे के पहिए के नीचे आगे और बेहोश पड़े हुए थे।
विज्ञापन


राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल दोनों को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान रवि शंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। उसका एक अन्य दूसरा साथी होश में आ गया। जिसे मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल साथी ने बताया कि बाइक को चल रहा था। पीछे रवि शंकर बैठा हुआ था। जहां सामने से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जो तेजी से सामने आ गया। जहां सड़क पर खड़ी गाड़ी में जा टकराये।

दोनों मानिकपुर खदान में निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतक ड्राइवर है। मृतक के बेटे मिंझ राम ने बताया कि दो बेटों में सबसे बड़ा रवि शंकर था जो घर का कमाओ पुत्र था। खेती किसानी का घर पर करता है। इसकी मौत की खबर उसे फोन पर मिली और वह जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed