{"_id":"6841a03add6e169bef068d9c","slug":"two-brothers-were-beaten-up-one-in-critical-condition-police-registered-a-case-in-korba-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई, एक की हालत गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई, एक की हालत गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Thu, 05 Jun 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:29 PM IST
सार
कोरबा में शहर के मध्य पाम माल के पास मारपीट की घटना सामने आई है जहां दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
दो सगे भाइयों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में शहर के मध्य पाम माल के पास मारपीट की घटना सामने आई है जहां दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई की गई अब उसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जहां इस मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की बात कही है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी पर पंप हाउस निवासी 20 वर्षीय उन्मेष गुप्ता और 18 वर्ष से निमेष गुप्ता दोनों सगे भाई हैं। दोनों शहर के टीपी नगर स्थित पाम मॉल एक्टिवा में गए हुए थे जहा से निकलते समय कार सवार एसईसीएल एसबीएस कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुरुम के साथ साइट देने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया थी दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई उसके बाद मारपीट हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राहुल अपने फैमली के साथ था मारपीट के दौरान उसने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया उसके बाद राहुल दोस्तों के साथ उन्मेष गुप्ता और निमेश गुप्ता की पिटाई शुरू की।निमेश को कम चोंटे आई लेकिन उन्मेष गुप्ता को हाथ मुक्के और लात से जमकर सरेआम पिटाई की गई।मारपीट के दौरन लोग तमाशाबिन बनकर देखते रहे किसी ने मारपीट को रोका नही।चाहा लोग इसका इसका विडियो बनाते भी नजर आए। काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुची और मामले को शान्त कराया।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस मामले में दोनो पक्ष के ऊपर मामला दर्ज हुआ है जहां मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई भिलाई में रहकर पढ़ाई करते हैं जहां छुट्टी में कुछ दिन पहले ही कोरबा आए हुए हैं इस मारपीट की घटना में उन्मेष गुप्ता को गंभीर छोटी इ हैं और उसे बाहर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन