फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Tributes paid to martyr Veer Narayan Singh

शहीद वीर नारायण सिंह को नमन: दीपका और दर्री क्षेत्र में किया गया याद, माल्या अर्पण कर ली ये शपथ

Wed, 10 Dec 2025 08:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 08:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दीपका में और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्री में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को नमन किया। दोनों स्थानों पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने व छत्तीसगढ़ की संस्कृति-हक की रक्षा की शपथ ली गई।

विज्ञापन
Tributes paid to martyr Veer Narayan Singh
बलिदान दिवस पर किया याद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (एक गैर-राजनीतिक संगठन) ने आज दीपका में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। सेनानियों ने वीर नारायण सिंह की शहादत को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्यों और सेनानियों ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन संघर्ष और छत्तीसगढ़ के लिए दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला वक्ताओं ने कहा कि वीर नारायण सिंह ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई और अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
विज्ञापन


उपस्थित सभी सेनानियों ने एक स्वर में यह प्रतिज्ञा ली कि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति अस्मिता और यहां के मूल निवासियों के हकों की रक्षा के लिए शहीद वीर नारायण सिंह के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दर्री में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। सोनाखान की धरती से वास्ता रखने वाले वीरनारायण ने आजादी के संघर्ष में अंग्रेजों के हौसले पास कर दिए और युवाओं का एक बड़ा वर्ग उनसे टकराने के लिए तैयार किया।  


उनके बलिदान दिवस पर दर्री में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए। संकल्प लिया गया कि आंतरिक और बाहरी खतरों से निपटने के लिए कोशिश की जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें याद करते हुए उनके जयकारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed