फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Trauma of Medical College patient created ruckus after drinking alcohol in Korba

Korba: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा में हंगामा, मरीज ने शराब पीकर मचाया उत्पात, परिजनों ने रस्सी से बांधा

Sun, 25 Feb 2024 01:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

ट्रामा वार्ड में भी एक युवक कुछ महिला कर्मचारियों से अभद्रता कर रहा था, जिसकी खातिरदारी की गई। बताया जा रहा है कि एक युवक को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेल वार्ड में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन
Trauma of Medical College patient created ruckus after drinking alcohol in Korba
नशे में उत्पात मचा रहे युवक के परिजनों ने बांधे हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज के ट्रामा में जमकर ड्रामा हुआ। अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मरीज नशे में धुत होकर हंगामा मचाने लगा। उसे परिजन समझाइश देते रहे, लेकिन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी। वहीं परिजनों ने भी उसके हाथ बांध दिए तब कहीं जाकर शांत हुआ।

विज्ञापन

 

ट्रामा वार्ड में भी एक युवक कुछ महिला कर्मचारियों से अभद्रता कर रहा था, जिसकी खातिरदारी की गई। बताया जा रहा है कि एक युवक को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेल वार्ड में दाखिल कराया गया था। उसकी देखरेख के लिए पत्नी और मामा भी अस्पताल में ठहरे हुए थे। उनसे नजरें बचाकर युवक ने नशे का सेवन कर लिया। नशा सिर चढ़ते ही वह अस्पताल के भीतर हंगामा मचाने लगा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर निजी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वे युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी ले गए। जहां पुलिस को सामने देख युवक शांत होने के बजाए और भड़क गया। वह पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। उसे परिजन समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। उसकी हरकत से परेशान होकर परिजनों ने हाथ को पीछे से बांध दिया। वहीं सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed