फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   tragic death of mason after coming under wheel of trailer in Deepka mine

Korba News: ट्रेलर के नीचे आने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत, खदान में लगा लंबा जाम

Tue, 18 Jul 2023 10:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 10:00 PM IST
सार

दीपका खदान में ट्रेलर के पहिये के नीचे आने से एक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
tragic death of mason after coming under wheel of trailer in Deepka mine
ट्रेलर के नीचे आने से मिस्त्री की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है। एक के बाद एक सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। एक बार फिर से दीपका खदान में ट्रेलर के पहिए के नीचे आ जाने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। एसईसीएल दीपका माइंस में 25 नंबर कांटा के पास एक ट्रेलर में खराबी आ गई। जिसके बाद ट्रेलर के चालक ने कंपनी के सुपरवाइजर को घटनाक्रम की जानकारी दी। 

विज्ञापन


इसके बाद मिस्त्री को बुलाया। मिस्त्री ट्रेलर वाहन के पहिए के नीचे वाहन को बना ही रहा था कि तभी पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसके बाद मिस्त्री की पहिए के नीचे आ जाने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और खदान में वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी दीपका थाना पुलिस को दी गई। जहां दीपका थाना प्रभारी तेज यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया और खदान में लगी वाहनों की लंबी कतार को हटाया गया।
विज्ञापन


दीपका थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि मृतक 32 वर्षीय जयपाल कंवर हिन्द पावर कंपनी में मिस्त्री का काम करता था और हरदी बाजार बम्हनीकोना का रहने वाला था। घटनाक्रम की जानकारी कंपनी और मृतक के परिजनों को दी गई। फिलहाल, घटना कब और कैसे किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed