फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   To control crime, intensive investigation of house owner and tenant is going on

सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान: पुलिस ने की 1844 की जांच,  23 गिरफ्तारी वारंट जारी; इन लोगों की हो रही सघन जांच

Mon, 28 Apr 2025 08:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 08:29 AM IST
सार

कोरबा में पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है। अपराध पर नियंत्रण करने के लिए मकान मालिक और किराएदार की सघन जांच चल रही है। बिना सूचना देने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
To control crime, intensive investigation of house owner and tenant is going on
पुलिस का "सजग कोरबा और सतर्क कोरबा" अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा पुलिस ने "सजग कोरबा और सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस अभियान में पुलिस ने 1844 व्यक्तियों की जांच की, जिसमें 738 अन्य राज्यों से और 466 अन्य जिलों से थे। पुलिस ने संदिग्ध अजनबी (SS roll) के तहत 124 व्यक्तियों की जांच की और 23 गिरफ्तारी वारंट जारी किए।

विज्ञापन


किराएदारों का सत्यापन पहले और अब भी जारी है। पुलिस ने मकान मालिकों से किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। फेरीवालों की जांच पुलिस ने फेरीवालों के कागजातों की जांच की और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी।
विज्ञापन


संदिग्ध व्यक्तियों की जांच जारी है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और उनके बारे में जानकारी इकट्ठा की। मकान मालिक अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिह ठाकुर ने बताया कि अवैध गतिविधि या फिर अपराध कर कही बाहर से आ कर यहां छुपा हो या किराए पर हो। ऐसे लोगों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के होटल लॉज, रैन बसेरा के अलावा मुख्य रूप से किराएदारों की जांच की जा रही है। मकान मालिक को किरायेदारों की जानकारी सबंधित थाना चौकी में देनी होगी नही देने पर किराएदार और मकानमालिक पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। फेरीवाले और किराएदार आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed