फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three youths set a businessman s car on fire by pouring petrol in Korba two accused arrested

Korba: व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर तीन युवकों ने लगाई आग, तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 11:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Dec 2025 11:08 AM IST
सार

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Three youths set a businessman s car on fire by pouring petrol in Korba two accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग का मंगलवार की देर रात घर के बाहर खड़ी व्यापारी के कार पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। जहां दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दर्री मुख्य मार्ग पर आशीष अग्रवाल की थोक की राशन की दुकान है। कल मंगलवार होने के कारण दुकान दुकान बंद थी, उसने दुकान के बाहर कार खड़ी की हुई थी। इस बीच अचानक से तीन युवक पैदल आए उसके बाद एक युवक ने कार पर डिब्बे से पेट्रोल निकालकर छिड़काव करने लगा और फिर माचिस से आग लगाकर मौके से तीनों फरार हो गया।

विज्ञापन

इस घटना के बाद राहगीरों की नजर पड़ी और और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, वहीं कार मलिक भी मौके पर पहुंच गया और स्थानी लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि आशीष अग्रवाल की दुकान में पूर्व में काम करने वाले युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दुकान संचालक के साथ किसी बात को लेकर युवकों का विवाद हुआ था इसके बाद युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले रामसागर पारा निवासी 24 वर्षीय शिव बंजारे उर्फ दिल्ली (23 वर्ष) चंदन गोड को गिरफ्तार किया है, वहीं संतोष केवट उर्फ मोटू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में युवक अपशब्दों का प्रयोग भी कर रहे हैं, जिसमें वह दुकान संचालक को धमकाते हुए नजर आए। पकड़ा गया चंदन गोड आदतन अपराधी है और इससे पहले भी कई बार घटना को अंजाम दे चुका है। चंदन गोंड मुंबई में रहता है और कुछ माह पहले ही कोरबा आया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed