फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three people murdered due to greed and superstition six arrested in connection with the murders of Ashraf Sur

कोरबा: लालच और अंधविश्वास के चक्कर में तीन की हत्या,अशरफ, सुरेश और नीतीश की हत्या मामले में छह गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Dec 2025 07:50 PM IST
सार

कोरबा पुलिस में ट्रिपल मर्डर कांड सहित उसके सहयोगी राजेंद्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय दास और भगवत प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three people murdered due to greed and superstition six arrested in connection with the murders of Ashraf Sur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा पुलिस में ट्रिपल मर्डर कांड सहित उसके सहयोगी राजेंद्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय दास और भगवत प्रसाद को गिरफ्तार किया है।  5 लाख  को ढाई करोड़ में बदलने  का लालच और अंधविश्वास  तीन लोगों की हत्या का कारण बन गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


10 दिसंबर की रात उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के कुदरी बरबसपुर स्थित  यार्ड में   यह घटना हुई थी। मौके पर 5 लाख रूपों को ढाई करोड़ में बदलने के लिए तांत्रिक  प्रक्रिया की जा रही थी। इसके लिए बिलासपुर के बैग आशीष दास की सेवाएं ली गई। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर और सीटी एसपी भूषण एक्का ने  पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया की लालच और अंधविश्वास के चक्कर में अशरफ मेमन सुरेश साहू और नीतीश रात्रि की जान चली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि थोड़े समय मे गलत ढंग से ज्यादा धन प्राप्त करने के इस प्रोजेक्ट मृतक नीतीश का संपर्क बैगॉ से हुआ था। बाद में  संजय दास भी इसमें जुड़ा। घटना वाली रात यह सभी आरोपी मौके पर थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर  उसके सहयोगियों ने  मृतकों के गले पर रस्सी डाली और उसे खींचा जिससे उनकी मौत हो गई।  मर्ग इंटीमेशन के आधार पर  हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीडीआर और अन्य एंगल से मामले की जांच की जा रही है। निश्चित रूप से जरूरत पड़ी तो आरोपियों को आगे रिमांड पर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन के अलावा सुरेश साहू और नीतीश राट्रे की  हत्या करने के मामले में पुलिस ने तांत्रिक और उसके सहयोगियों पर अपराध दर्ज किया है। अभी तक की बातों से यही लग रहा है कि अंधविश्वास और लालच के कारण तीन लोगों की जान चली गई। जबकि मृत्यु के परिजन लगातार इस पूरे मामले में साजिश की आशंका  जता रहे हैं। देखना होगा कि आगे ऐसा कोई सच या कोई तथ्य उजागर होता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed