Korba: बाइक सवार तीन दोस्त हुए हादसे का शिकार, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
मृतक के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रहलाद अपने दोस्तों के साथ कहीं गया हुआ था जहां दुर्घटना की जानकारी मिलने पर वह पहुंचा।इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा चांपा मुख्य मार्ग निर्माणाधीन नेशनल हाइवे मड़वारानी के पास बाइक सवार तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए, इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीसरा जिंगदी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है। बाइक चला रहे 22 वर्षीय प्रहलाद सिंह कंवर,पीछे बैठे 21 वर्षीय हरलाल सिह बिंझवार 22 वर्षीय प्रमोद बिंझवार तीनों उरगा थाना इलाके के पुरैना गांव के रहने वाले है तीनों दोस्त एक गांव के और बचपन के दोस्त है।अच्छी दोस्ती थी और कही भी घूमने जाते तो एक साथ जाते।
शुकवार का दिन तीनों दोस्तों के लिए काला दिन साबित हुआ बाइक में सवार होकर गांव के पास ही गितारी गांव किसी कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए।थे वापस लौटते समय मड़वारानी के समीप एक तेज रफ्तार भारी वाहन के अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे के दो दोस्तों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वही तीसरा दोस्त जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
बाइक चला रहे 22 वर्षीय प्रहलाद सिंह कंवर,और पीछे बैठे 21 वर्षीय हरलाल सिह बिंझवार की मौत हो।गई वही प्रमोद बिंझवार घायल हो।गया।हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और उरगा थाना पुलिस को।दी गई।जहा घायल को अस्पताल पहुचाया।इस हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जिला अस्पताल पहुचे।
मृतक के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रहलाद अपने दोस्तों के साथ कहीं गया हुआ था जहां दुर्घटना की जानकारी मिलने पर वह पहुंचा।इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उरगा थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।