फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Thieves steal goods worth lakhs from school in Korba

Korba: शातिर चोरों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना, लाखों का सामान पार, पहले भी कई बार हो चुकी है वारदात

Sun, 08 Oct 2023 01:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 08 Oct 2023 01:57 PM IST
सार

घटना को लेकर प्रधान पाठक का कहना है कि स्कूल में कई बार चोरी हो चुकी है। पुलिस एक बार भी चोरों को नहीं पकड़ सकी। 

विज्ञापन
Thieves steal goods worth lakhs from school in Korba
शातिर चोरों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। वे घरों में छिटपुट चोरी को अंजाम तो दे ही रहे थे अब शिक्षा के मंदिर को भी निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें चोर दरवाजे में लगे सकरी को काटकर दफ्तर के भीतर जा घुसे। शातिर चोरों ने दफ्तर में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन और खेल सामाग्री सहित करीब तीन लाख रुपए से ज्यादा का सामान पार कर दिया। 

विज्ञापन


मानिकपुर पुलिस चौकी के तहत एसईसीएल कॉलोनी में शिक्षा विभाग द्वारा मिडिल व प्राथमिक स्कूल क्रमांक एक का संचालन किया जाता है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को शिक्षक स्कूल बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन में काम करने मजदूर पहुंचे। उनकी नजर स्कूल दफ्तर पर पड़ी। उन्हें दरवाजा खुला देख अनहोनी की आशंका हुई। मजदूरों ने स्कूल के प्रधान पाठक सुरेश कुमार वस्त्रकार को जानकारी दी। 

विज्ञापन


खबर मिलते ही प्रधान पाठक मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने दफ्तर में जाकर देखा तो आलमारियां खुली थी। दफ्तर के भीतर रखा सामान अस्त- व्यस्त पड़ा था। शातिर चोरों ने खेल सामाग्री, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित लगभग तीन लाख से ज्यादा का सामान चोरी किया था। मामले की जानकारी प्रधान पाठक ने पुलिस और वार्ड पार्षद फूलचंद सोनवानी को दी । घटना को लेकर प्रधान पाठक का कहना है कि स्कूल में कई बार चोरी हो चुकी है। पुलिस एक बार भी चोरों को नहीं पकड़ सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed