फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   theft of two lakhs including ration items in Kirna shop in Korba

Korba: किरना दुकान में राशन का सामान सहित दो लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर भी ले गए

Wed, 12 Apr 2023 07:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Apr 2023 07:25 PM IST
सार

सीएसईबी चौकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच कार्रवाई शुरू की गई है। डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था। आगे की जांच कार्यवाही जारी है। 
 

विज्ञापन
theft of two lakhs including ration items in Kirna shop in Korba
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने मंगलवार देर रात एक किराना दुकान और च्वॉइस सेंटर में हाथ साफ कर दिया। दुकान का शटर तोड़कर चोर वहां से राशन सहित दो लाख रुपये का सामान ले गए। इस दौरान चोरों ने वहां लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। साथ ही जाते समय डीवीआर भी निकालकर ले गए। अगले दिन बुधवार सुबह चोरी का पता चलने पर दुकान संचालक ने सीएसईबी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा-दर्री मार्ग पर कोहाडिया बरपारा में मुकेश राठौर का व्यवसायिक संस्थान संचालित है। रोज की तरह वह मंगलवार रात करीब 9.45 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह इलाके के एक व्यक्ति ने शटर के निचले हिस्से को टूटा देखा तो राठौर को जानकारी दी। जिसके बाद भी वह पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन




चोरों ने उनको करीब  दो लाख का नुकसान पहुंचाया है। राशन के सामान के साथ ही नगदी भी ले गए हैं। पिछले हिस्से में कुछ सामान मिला है, जिसे चोर छोड़ गए थे। चोरों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर को साथ ले गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहां चोरी की घटना हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट संचालक ने दर्ज कराई गई थी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed