{"_id":"65812636d80cf388850db915","slug":"terror-of-diesel-thief-gang-in-gevra-mine-of-korba-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर डीजल भी नहीं छोड़ रहे: छत्तीसगढ़ में चोरों का आतंक, सीआईएसएफ ने पकड़ी दो गाड़ियां; पुलिस ने की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर डीजल भी नहीं छोड़ रहे: छत्तीसगढ़ में चोरों का आतंक, सीआईएसएफ ने पकड़ी दो गाड़ियां; पुलिस ने की जब्त
Tue, 19 Dec 2023 01:34 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:34 PM IST
सार
गेवरा खदान में डीजल चोर गिरोह का आतंक सामने आया है। जहां डीजल चोर गिरोह के बदमाश हथियार लेकर घुसते हैं।
विज्ञापन
गेवरा खदान में डीजल चोर गिरोह का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीजल चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गेवरा खदान में डीजल चोर गिरोह का आतंक सामने आया है। जहां डीजल चोर गिरोह के बदमाश हथियार लेकर घुसते हैं। गेवरा खदान के बी टू कोल स्टोक से बुलेरों समेत 225 लीटर डीजल सीआईएसएफ ने पकड़ा है।
विज्ञापन
गेवरा खदान में डीजल चोरी की घटना लगातार घट रही है। सीआईएसएफ के सर्चिग के दौरान डीजल चोर गिरोह वाहन छोड़ भाग निकले। जब्त किए गए बुलेरो वाहन में 35 लीटर के पांच डिब्बों में 225 लीटर डीजल पुलिस ने सौंप दिया दिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 25500 बताई जा रही है। दीपका पुलिस डीजल चोरी के मामले में धारा 379, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन