फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Teacher who went to school in Korba drank alcohol and fell sleep on way

बिलासपुर के बाद कोरबा का शराबी शिक्षक: नशे में टीचर किसी के घर में सो गया, बच्चे करते रहे इंतजार, फिर हुई तलाश

Tue, 05 Mar 2024 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Mar 2024 10:31 PM IST
सार

शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक की इस हरकत पर ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षक को जमकर फटकार लगाई। मामले में अफसर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Teacher who went to school in Korba drank alcohol and fell sleep on way
नशे की हालत में किसी के घर में सो गया शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की मनमानी अपने चरम पर पहुंच गई है। बिलासपुर जिले के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कोरबा में शिक्षक के शराब पीकर सोने का मामला सामने आया है। यह मामला पोड़ी-उपरोड विकासखंड के ग्राम सरभोंका का है, जहां स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेश बजारे शराब के नशे में पहुंचा और रास्ते में किसी के घर में ही सो गया। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक की इस हरकत पर ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षक को जमकर फटकार लगाई। मामले में डीईओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों ने शिक्षक को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक राजेश बंजारे की इस हरकत से पूरा गांव परेशान है। वह हमेशा शराब के नशे में चूर रहता है। समय बे समय नशे में स्कूल पहुंचता है, मना करने के बावजूद भी अपने हरकतों से बात नहीं आ रहा है। शराब के नशे में वो गांव में किसी के आंगन-घर में सो जाता है। उसने अपना यही रवैया फिर से दोहराते हुए नशे में स्कूल जाने के टाइम किसी दूसरे के घर पर सो रहा था, जबकि बच्चे स्कूल में गुरुजी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब गुरु जी नहीं मिले तो खोजबीन की गई। एक ग्रामीण के घर पर नशे की हालत में वह मिला।

महिलाओं ने शिक्षक पर तमाम आरोप लगाए और उसे खूब खरी-खोटी सुनाईं। शिक्षक बोलने तक की हालत में नहीं थे, नशे में उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी। महिलाओं ने शिक्षक को अभद्र बातें भी कहीं लेकिन वह भयंकर नशे में चूर था। ग्रामीण इससे काफी आक्रोशित हैं और ऐसे शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे और इसके खिलाफ शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर हटाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed