{"_id":"643e317b1f1ad03b8b037996","slug":"teacher-committed-suicide-by-hanging-in-korba-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: शिक्षिका ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, दो पन्ने का सुसाइट नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: शिक्षिका ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, दो पन्ने का सुसाइट नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 18 Apr 2023 04:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Apr 2023 04:53 PM IST
सार
साल 2008 में शादी टूटने के बाद मृतका ने बालकों में रहने वाले भगवान यादव के साथ दूसरी शादी की थी। मृतका का मायका सीतामणी में है। जांच के दौरान मृतका के पास से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन
नीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिसे के बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन इलाके में रहने वाली एक महिला शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शिक्षिका ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का नाम नीता यादव है, जिसने दूसरी शादी की थी। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतका के पास से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाईट नोट भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
साल 2008 में शादी टूटने के बाद मृतका ने बालकों में रहने वाले भगवान यादव के साथ दूसरी शादी की थी। मृतका का मायका सीतामणी में है। जांच के दौरान मृतका के पास से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने खुद की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन