फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Student dies after being hit by tractor-tanker

मौत से पहले बेटी की आखिरी पुकार: 'पापा मुझे बचा लो', पानी के टैंकर ने छात्रा को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 01 Sep 2025 08:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 08:35 PM IST
सार

ट्रैक्टर चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। वहीं सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन
Student dies after being hit by tractor-tanker
पानी के टैंकर की चपेट में आने से छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदी बाजार थाने से 300 मीटर के दूरी पर शारदा इलेक्ट्रॉनिक के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एक छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जहां इस हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए घायल छात्रा को हरदी बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था, इस दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका 25 वर्षीय ज्योति भारद्वाज हरदी बाजार बाता गांव की निवासी थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है की हरदी बाजार निवासी रुद्र प्रताप और मृतका ज्योति भारद्वाज दोनों रिश्तेदार हैं और रुद्र प्रताप ज्योति को कॉलेज छोड़ने हरदी बाजार जा रहा था। इस दौरान एक साइकिल सवार को बचाने के फेर में दोनों नीचे सड़क पर गिर पड़े, वहीं पीछे से आ रहा तेज रफ्तार पानी टैंकर सीधे ज्योति के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे राहगीरों की मदद से हरदी बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। वहीं सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली, जहां अस्पताल में भर्ती ज्योति भारद्वाज से जब उसके पिता मिलने गए तो इस दौरान एक भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला, इस दौरान ज्योति अपने पिता से बार-बार कहती है कि पापा मुझे बचा लो... । उसकी हालत बिगड़ती देख तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए उसे रेफर किया गया, जहां उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका ज्योति भारद्वाज बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हरदी बाजार कॉलेज में पढ़ रही थी। 

स्थानीय लोगों की मानें तो पीछे से आ रहा ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। इस हादसे के बाद चालक मौका पाते ही वहां से फरार हो गया। लोगों का कहना है कि पानी टैंकर सप्लाई का काम अनसूया राठौर के पास है। उसी के तहत कार्यरत ट्रैक्टर के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए पीछे बैठी छात्रा ज्योति भारद्वाज को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

वहीं बाइक चालक बाल-बाल बच गया, जिसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों की माने तो अक्सर नाबालिग ट्रैक्टर चलाते हुए सड़क पर नजर आते हैं, जिसके चलते इससे पहले भी कई बार घटना हो चुकी हैं, ऐसे चालकों पर भी संबंधित विभाग को नजर रखवाही करने की जरूरत है। इस मामले में हरदी बाजार चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे के जांच करवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed