फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Stir after the body of a young man was found in Raigarh girl Aadhaar card was found in his pocket in Chhattisg

Chhattisgarh: रायगढ़ में युवक का शव मिलने से हड़कंप, जेब से मिला युवती का आधार कार्ड, जांच जारी

Fri, 27 Jun 2025 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Jun 2025 02:35 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में श्याम इस्पात के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Stir after the body of a young man was found in Raigarh girl Aadhaar card was found in his pocket in Chhattisg
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में श्याम इस्पात के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित श्याम इस्पात गेट के सामने आज सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला जिसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। युवक को तत्काल रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव को मुर्चरी में रखवाते हुए पुलिस उसकी शिनाख्त में जुट गई है।  

विज्ञापन


जेब में मिला युवती का आधार कार्ड 
मृतक युवक की शिनाख्त के लिये जब उसके जेब की तलाशी की जा रही थी इस दौरान पुलिस को किसी युवती का आधार कार्ड बरामद हुआ है और यह आधार कार्ड मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम माडा धनहारा निवासी मनमती जयसवाल पिता रामकिशन जायसवाल 22 साल के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed