फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Speeding car hits bike hard in Korba

Korba: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
सार

उरगा थाना में पदस्थ एएसआई बलीराम निराला ने बताया कि हादसे में बाइक सवारों के साथ ही कार चालक को भी चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं उपचार के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Speeding car hits bike hard in Korba
हादसे के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए जहां एक कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना 112 को दी गई जहां घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

 

हादसा उरगा थाना के तहत ग्राम सिलियारीभांठा के पास घटी जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर मारने के बाद कई बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर उल्टी खड़ी हो गयी। वाहन चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 

उरगा थाना में पदस्थ एएसआई बलीराम निराला ने बताया कि हादसे में बाइक सवारों के साथ ही कार चालक को भी चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं उपचार के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed