{"_id":"652161a037f71b4d97035a35","slug":"speeding-car-hits-bike-hard-in-korba-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
सार
उरगा थाना में पदस्थ एएसआई बलीराम निराला ने बताया कि हादसे में बाइक सवारों के साथ ही कार चालक को भी चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं उपचार के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए जहां एक कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना 112 को दी गई जहां घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
हादसा उरगा थाना के तहत ग्राम सिलियारीभांठा के पास घटी जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर मारने के बाद कई बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर उल्टी खड़ी हो गयी। वाहन चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उरगा थाना में पदस्थ एएसआई बलीराम निराला ने बताया कि हादसे में बाइक सवारों के साथ ही कार चालक को भी चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं उपचार के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई है।
विज्ञापन