फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Speeding car crushes pedestrian in Korba

Korba: तेज रफ्तार कार ने राहगीर को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल किया गया भर्ती, उपचार के दौरान मौत

Fri, 08 Sep 2023 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 07:38 PM IST
सार

मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ एसआई अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि मृतक की पहचान महमूद के रूप में की गई है, जो इसी इलाके का रहने वाला था। हादसे के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Speeding car crushes pedestrian in Korba
घटना के बाद सड़क पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुआभट्ठा क्षेत्र में कार ने एक राहगीर को ठोकर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मानिकपुर पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तेज रफ्तार कार चालक को पकड़ लिया। राहगीर की हालत काफी गंभीर थी और उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहां उपचार के कुछ ही घंटे बाद मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कुआंभट्ट निवासी 40 वर्षीय महमूद के रूप में की गई। मृतक किसी काम से सड़क किनारे दुकान जा रहा था इस दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार कार्ड पीछे से ठोकर मार दिया हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया सर पर चोट अधिक लगने के चलते खून अधिक बह गया था।

विज्ञापन

 

मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ एसआई अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि मृतक की पहचान महमूद के रूप में की गई है, जो इसी इलाके का रहने वाला था। हादसे के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed