फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Snake entered house on the day of Mahashivratri in Korba

Korba : महाशिवरात्रि के दिन घर में घुसा सांप, हाथ जोड़ खड़ा हुआ मकान मालिक, बोला- भगवान के दर्शन पाकर हुआ धन्य

Fri, 08 Mar 2024 01:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

मकान मालिक पप्पू केवट ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन उनके घर पर अहिराज सांप को देखे जाने पर वह शुभ मानते हैं भगवान भोलेनाथ साक्षात उसे घर पर दर्शनदिया है और वह दर्शन पाकर धन्य हो गया।

विज्ञापन
Snake entered house on the day of Mahashivratri in Korba
महाशिवरात्रि के दिन घर में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के साथ देश भर में आज हर तरफ महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, लोग सुबह से ही मंदिर पहुंच कर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।   वहीं दादर खुर्द गांव के एक घर में काले-पीले रंग का सांप घुसने पर शुभ माना जा रहा है लोग उसको आस्था के रुप में देख रहे हैं जिसके फल स्वरूप उसको मारने के बजाए बचाने के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई। अहिराज साप को सुरक्षित रेस्क्यु किया और डिब्बे में बंद किया, गांव वालों ने भगवान शिव जी का नारा भी लगाया, उसके पश्चात् सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मकान मालिक पप्पू केवट ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन उनके घर पर अहिराज सांप को देखे जाने पर वह शुभ मानते हैं भगवान भोलेनाथ साक्षात उसे घर पर दर्शनदिया है और वह दर्शन पाकर धन्य हो गया।

विज्ञापन


जितेंद्र सारथी ने जिले के सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि सांपो के निकलने का समय चालू हो गया है, धूप और गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश में घरों में घुस रहे हैं। सांप दिखते ही हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed