{"_id":"69ca7c89d716331f3c002bff","slug":"security-guard-killed-2-injured-in-road-accident-near-adani-power-plant-korba-news-c-1-1-noi1487-4107369-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार से उजड़ा घर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक की मौत; ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार से उजड़ा घर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक की मौत; ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा
Mon, 30 Mar 2026 07:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:33 PM IST
सार
कोरबा में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो बाइकों में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में हुई है। वह करतला केरवाद्वरी निवासी था और अडानी पावर प्लांट में पीएसएएस कंपनी का सुरक्षा कर्मी था। उसके साथ उसका दोस्त 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार भी था, जो उसी गांव का रहने वाला है। दोनों अपनी पहली पाली की ड्यूटी (सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक) खत्म कर सरबुंदिया में एक दोस्त के घर खाना खाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। करन सिंह यादव के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण यह घटना सामने आई। हादसे में वीरेंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
मृतक करन सिंह यादव की शादी को कुछ ही साल हुए थे और उसका एक बच्चा भी है। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी एक छोटी बहन भी है। करन सिंह यादव घर का कमाऊ पुत्र था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।