फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Rahul Gandhi resumes Bharat Jodo Nyay Yatra from Korba

कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने अपनी दादी और पिता की प्रतिमा का किया अनावरण

Mon, 12 Feb 2024 10:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 10:08 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को कोरबा जिले में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
Rahul Gandhi resumes Bharat Jodo Nyay Yatra from Korba
कोरबा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू हुई। कोरबा में भारत न्याय यात्रा की शुरुवात भैंसमा से हुई जिसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची और जहां राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत और हिंसा अन्याय के कारण बढ़ रही है। लोगों ने कहा इसका कारण बेरोजगारी, महंगाई और डर है, इसलिए हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि अरबपति भी उतना ही टैक्स दे रहा है जितना आम आदमी दे रहा है। जीएसटी का पैसा आपकी जेब से सरकार के पास जाता है। आप जीएसटी भर रहे हैं और आपका पैसा वहीं 2-3 लोगों के पास जा रहा है।


राहुल गांधी ने मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल को लेकर कहा है। ये मोबाइल चाइना का है। ऐसे मोबाइल अडानी और अंबानी बनाते हैं। जिससे उन्हें और चाइना को फायदा हो रहा है। इससे आम आदमी को कोई फायदा नहीं है। रिटायर्ड सैनिक और मजदूर को राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में साथ बैठाया।

टीपी नगर चौक से इंदिरा स्टेडियम स्थित इंदिरा शक्ति स्थल के लिए पैदल रवाना हुए। यहां परिसर में स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समिति कांग्रेस के नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने कोरबा में अपनी दादी और पिता की प्रतिमा का अनावरण किया।

दर्री हसदेव बराज के पास राहुल गांधी रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जीप में सवार हुए। फिर दर्री की ओर आगे काफिला बढ़ा। काफिला कटघोरा पहुंचा। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए भव्य स्वागत किया।


जानकारी के लिए बता दें कि 11 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। रेंगालपाली सभा स्थल के आस-पास दीवारों पर लिखे नारों को लेकर समर्थक आपस में भिड़ गए। कई दीवारों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम मिटाकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का नाम लिख दिया गया। नाम लिखने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव के माहौल आपसी गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। 

13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज देंगे। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियो को स्वंय निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed