फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Son attends funeral of mother after excise action

Korba News: आबकारी कार्रवाई के बाद मां की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बेटा: जानें क्या है मामला

Wed, 11 Feb 2026 07:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 07:44 PM IST
सार

शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजे गए अरुण की बीमार मां की मौत हो गई। गुस्साए वार्डवासियों की मांग पर बेटे को सीएसपी ने पैरोल पर रिहा कर अंतिम संस्कार में शामिल कराया। पूर्व पार्षद ने मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब बिक्री पर सवाल उठाते हुए गोविंदा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जांच की।

विज्ञापन
Son attends funeral of mother after excise action
कोरबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वार्ड में आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किए गए अरुण उर्फ गोविंदा श्रीवास को जेल भेजने के कुछ ही घंटों के भीतर उसकी बीमार मां सावित्री श्रीवास की तबियत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने गोविंदा की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहाई की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को अरुण उर्फ गोविंदा को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके कुछ ही घंटों बाद, उसकी 45 वर्षीय बीमार मां सावित्री श्रीवास की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जब यह खबर फैली, तो बस्तीवासी और वार्ड पार्षद बड़ी संख्या में गोविंदा के घर पहुंचे। उन्होंने गोविंदा को पैरोल पर रिहा कर मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने देने की मांग की। इस मांग को लेकर वार्डवासी एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में लोगों की मांग पर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और गोविंदा को पैरोल पर रिहा कर घर पहुंचाया। अरुण उर्फ गोविंदा अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और मोती सागर स्थित मुक्तिधाम में विधिवत उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मुक्तिधाम पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर वार्ड के पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने घटना को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग पर शराब बेची जा रही है, लेकिन थाना प्रभारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने गोविंदा के खिलाफ हुई कार्रवाई की भी जांच की मांग की है। मृतक के भाई ने बताया कि गोविंदा उनका बड़ा भाई है और घर का मुख्य सहारा है। पुलिस ने तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया था। वहीं, मृतक के दोस्त ने बताया कि पुलिस उसे बाइक पर बिठाकर ले गई और कार्रवाई के बाद जेल भेजा, जिसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मां की मौत हो गई।


कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गोविंदा को जेल भेजा गया था। परिजनों की पैरोल की मांग पर उन्हें जेल से रिहा कर मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि सीतामणी में कुछ दिनों पहले चाकूबाजी की घटना के बाद, पुलिस नशे की प्रवृत्ति को कम करने के उद्देश्य से उक्त दिन तीन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed