{"_id":"644950ef6c72c9316e0ea6f7","slug":"prl-company-drivers-stop-working-in-mines-due-to-non-payment-of-salary-in-korba-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: वेतन नहीं मिलने से पीआरएल कंपनी के वाहन चालकों ने खदान में काम किया बंद, कोल परिवहन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: वेतन नहीं मिलने से पीआरएल कंपनी के वाहन चालकों ने खदान में काम किया बंद, कोल परिवहन प्रभावित
Wed, 26 Apr 2023 09:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:57 PM IST
सार
कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह पाली से ही लोग विरोध पर आ गए और अपनी-अपनी गाड़ी खड़ी कर हड़ताल पर चले गए। काफी लंबे समय से कंपनी के द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा है। वहीं कई लोगों का वेतन भी काटा गया है, जिसके चलते यह कदम उन्हें उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
काम बंद कर प्रदर्शन करते वाहन चालक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की दीपका खदान में नियोजित पीआरएल कंपनी के वाहन चालकों ने काम बंद करते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने से चालकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों के हड़ताल पर चले जाने से प्रबंधन की परेशानियां बढ़ गई है। इस प्रदर्शन से कोल परिवहन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना में एक बार फिर से विरोध की आग भड़क गई हैं। पिछले लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पीआरएल कंपनी के वाहन चालकों ने काम बंद करते हुए हड़ताल पर चले गए है। पीआरएल कंपनी दीपका खदान में पिछले लंबे समय से कार्यरत है। जिनके चालकों को कई महिनों से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वाहन चालकों के प्रदर्शन से खदान के भीतर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कई चालकों का कहना है,कि उनके वेतन में भी कटौती कर दी गई है जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। वाहन चालकों के प्रदर्शन को श्रमिक नेताओं का भी साथ मिला है और वे वाहन चालकों के समर्थन में प्रबंधन की खिलाफत कर रहे है। वाहन चालकों के प्रदर्शन से कोल परिवहन का काम ठप पड़ गया है।
विज्ञापन