फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Policeman demanding bribe suspended

Korba: रिश्वत की मांग करने वाला सिपाही निलंबित, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए की सख्त कार्रवाई

Wed, 28 Feb 2024 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Feb 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Policeman demanding bribe suspended
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।

कोरबा एसपी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी क्रमांक 880 को निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला रफा दफा करने के एवज में 50000 रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


एसपी ने जन सूचना के तहत मिली शिकायत के आधार पर जब मामले की जांच की तो शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। एसपी ने आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया। एसपी द्वारा उठाए गए इस कठोर कदम से महकमें में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कटघोरा थाने में इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद अगले पक्ष पर आरक्षक के द्वारा कार्रवाई न करने की एवज में पैसे की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed