फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police was searching for Malti in Shiva murder case dead body found hanging in Korba

Korba: शिवा की हत्या के मामले में मालती की तलाश में थी पुलिस, फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

Sun, 25 Feb 2024 01:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

काफी दिनों तक पुलिस के साथ ही गांव के लोगों ने मालती की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। लेकिन रविवार की सुबह मानिकपुर चैकी अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह स्थित पहाड़ के उपर पेड़ पर एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।

विज्ञापन
Police was searching for Malti in Shiva murder case dead body found hanging in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरबा के खरमोरा निवासी ढाई वर्षीय शिवा चैहान की हत्या के मामले मे पुलिस को उसकी मां मालती चैहान के मिलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, लेकिन मासूम की मां तो मिली लेकिन मुर्दा। मानिकपुर चैकी अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह स्थित पहाड़ के उपर एक पेड़ पर मालती का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। मालती की मौत के मामले में पुलिस को हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

करीब एक सप्ताह पहले खरमोरा के सागौन बाड़ी में निर्ममता से खरमोरा निवासी ढाई वर्षीय मासूम बच्चे शिवा चैहान की गला रेतकर हत्या कर शव फेंक दिया गया था और उसके प्राईवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की भी की गई थी, उस मामले ने कोरबा के साथ ही पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। शिवा की हत्या के मामले में पुलिस को उसकी मां मालती चैहान की तलाश थी,क्योंकि पुलिस को संदेह था, कि मां ने ही उसकी हत्या की होगी। 

विज्ञापन

 

काफी दिनों तक पुलिस के साथ ही गांव के लोगों ने मालती की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। लेकिन रविवार की सुबह मानिकपुर चैकी अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह स्थित पहाड़ के उपर पेड़ पर एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसकी पहचान मालती चैहान के रुप में की। मालती की मौत के मामले में पुलिस को हत्या का संदेह है। क्योंकि मौका-ए-वारदात से काफी दूर मालती चैहान का शव मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed