{"_id":"649c25005f7df0637a0cdc3a","slug":"police-reprimanded-young-man-who-made-fake-pistol-waving-reels-in-korba-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुनिया बोले तो गोली मारो': इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते वीडियो किया पोस्ट, फिर मांगी माफी, कहा- आप ऐसा न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दुनिया बोले तो गोली मारो': इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते वीडियो किया पोस्ट, फिर मांगी माफी, कहा- आप ऐसा न करें
Wed, 28 Jun 2023 05:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:48 PM IST
सार
चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि इससे पहले भी मानिकपुर पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर फटकार लगाई थी। उसके बाद इस तरह का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
आरोपी गोविंद।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के युवाओं में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने और रील्स बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल्दी प्रसिद्धी पाने की चाहत में युवा हथियार लेकर रील्स बना रहे हैं। जबकि कई बार पुलिस पकड़ती है और कार्रवाई भी करती है। नया मामला कोरबा का है। यहां पर एक युवक ने पिस्टल लहराते हुए रील्स बनाई। वीडियो सामने आया तो पुलिस पहुंच गई। इसके बाद युवक ने माफी मांगी और लोगों से भी इस तरह का वीडियो या रील्स नहीं बनाने की अपील की है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
रामनगर इलाके में रहने वाले गोविंद ने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है कि 'दुनिया बोले तो गोली मारो'। वीडियो वायरल हुआ तो शिकायत पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने गोविंद को थाने बुला लिया। यहां पर उसे फटकार लगाई और दोबारा ऐसा नहीं करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद गोविंद ने इस बात को समझते हुए अपना एक वीडियो जारी किया और करतूत के लिए लोगों से माफी मांगी। साथ ही दूसरों को भी ऐसा नहीं करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि इससे पहले भी मानिकपुर पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर फटकार लगाई थी। उसके बाद इस तरह का यह दूसरा मामला है। हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करने से समाज में गलत संदेश जाता है। लिहाजा इस तरह का हरकत करना आपको मुसीबात में डाल सकता है।
विज्ञापन