फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the vicious thief local people made the video and made it viral in Korba

Korba: शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, देखिये वीडियो

Sat, 30 Mar 2024 12:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

आरोपी का नाम 26 वर्षीय बुधराम है उसकी करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Police arrested the vicious thief local people made the video and made it viral in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर चौकी के तहत दादर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सब मर्सिबल पंप की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी का नाम 26 वर्षीय बुधराम है उसकी करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों की माने तो लगातार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आ रही थी जिससे लोग काफी परेशान हो चले थे, लगातार निगरानी करने के बाद भी चोर हाथ नहीं आ रहा था। गुरुवार की सुबह जब चोरी करने पहुंचा इस दौरान ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए हाउसिंग बोर्ड के आसपास छुपे हुए थे जैसे ही वह चोरी करके भाग रहा था इस दौरान पहले उसका वीडियो बनाया उसके बाद सोशल मीडिया में वायरल किया गया और इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई। 

 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बुधराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed