फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Parliamentary Standing Committee visited SECL Gevra Coal Mine

Korba: एसईसीएल गेवरा कोयला खदान का संसदीय स्थायी समिति ने किया दौरा, प्रबंधन और संचालन के बारे में ली जानकारी

Tue, 21 Jan 2025 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jan 2025 10:00 PM IST
सार

दौरे के बाद समिति ने कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया और एसईसीएल के प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदानों में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान खदानों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने और खनन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
Parliamentary Standing Committee visited SECL Gevra Coal Mine
खदान में मौजूद समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान, एसईसीएल की गेवरा खदान में 21 जनवरी 2025 को कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने दौरा किया। समिति के 17 सदस्य कार्यवाहक अध्यक्ष विजय हांसदा के नेतृत्व में खदान पहुंचे।

विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने गेवरा खदान के व्यू पॉइंट से खदान के संचालन और गतिविधियों का निरीक्षण किया। गेवरा प्रबंधन ने एक फिल्म और पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से खदान के खनन कार्य, सुरक्षा उपाय, पर्यावरण संरक्षण के प्रयास और ईको-फ्रेंडली तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


दौरे के बाद समिति ने कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया और एसईसीएल के प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदानों में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान खदानों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने और खनन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। दौरे में एसईसीएल और कोल इंडिया के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों को खदान प्रबंधन और परिचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईसीएल ने समिति को बताया कि गेवरा खदान में पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और खनन प्रक्रिया को अधिक टिकाऊ बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। समिति ने इन प्रयासों की सराहना की। यह दौरा खदान प्रबंधन और संचालन के तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं को समझने, सुधारात्मक सुझाव देने और खनन उद्योग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed