फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pali bandh announced after the battle for supremacy in coal dispute

Korba News: पाली बंद का एलान, वर्चस्व की लड़ाई से तनावपूर्ण माहौल, कोयला विवाद में 16 के खिलाफ FIR

Sat, 29 Mar 2025 08:30 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 08:30 AM IST
सार

कोयला विवाद में कोरबा जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस घटना के बाद पाली नगर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
Pali bandh announced after the battle for supremacy in coal dispute
ट्रांसपोर्टर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस घटना को लेकर पाली नगर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य थानों के प्रभारी और स्टाफ भी पहुंचे। इस मामले में 16 लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर,वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी भी पाली में तनाव की स्थिति काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सरायपाली बुडबुड खदान की है। जहां रोहित जायसवाल नामक ट्रांसपोर्टर की दूसरे गैंग के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से चले आ रहे कोयला के विवाद को लेकर यह सारा घटनाक्रम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस  घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और मृतक के परिजन और उसके लोग पहुंचे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जमकर बवाल हुआ। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। मृतक के भाई अनिल जायसवाल ने बताया कि पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत पाली थाना पुलिस से की गई थी। लेकिन उसके द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते यह घटना सामने आई है।

मृतक के भाई ने बताया कि रोशन सिंह ठाकुर के गैंग और उसके भाई लोगों के द्वारा उसके भाई के साथ मारपीट की गई। उसे धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई सराईपाली खदान में कोल लिफ्टर और बिल्टी का काम करता था।

वहीं जिन लोगों ने मारपीट की है। वो भी कोल लिफ्टर और बिल्टी का काम करते हैं। इससे पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने पर उसके भाई की हत्या हुई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। 

मृतक के भाई ने बताया कि हत्या थाना प्रभारी विनोद सिंहा के संरक्षण में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि इस मामले में एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर का भी हाथ है, जो रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयला की हेरा-फेरी करता है। वहीं इस घटना के बाद तत्काल रूप से थाना प्रभारी को हटा दिया गया। युवराज तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं दर्री थाना प्रभारी ललित चन्द्रा को बनाया गया है।


फिलहाल, इस घटना के बाद पाली में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर पाली बंद का ऐलान किया गया है। इसे लेकर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed