फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   pack of stray dogs attacked an innocent four year old in Korba

Korba: आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल के मासूम पर किया हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों को बना चुके हैं निशाना

Mon, 09 Oct 2023 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोबरा
अमर उजाला नेटवर्क, कोबरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

कोरबा जिले में श्वान नसबंदी योजना पूरी तरह से ठंडे बस्ती में चली गई जिसका बुरा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। कुत्तों की नसबंदी नहीं होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है,जो लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
pack of stray dogs attacked an innocent four year old in Korba
कोरबा में कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। श्वान नसबंदी योजना के खटाई में चले जाने से कुत्ते अब लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना शहर के शरदा विहार में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मासूम को जैसे-तैसे बचाया। इस घटना के बाद प्रशासन को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

विज्ञापन


कोरबा जिले में श्वान नसबंदी योजना पूरी तरह से ठंडे बस्ती में चली गई जिसका बुरा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। कुत्तों की नसबंदी नहीं होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है,जो लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना शारदा विहार क्षेत्र में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को नोच डाला। शारदा विहार निवासी रोहित यादव का मासूम बच्चा अयांश यादव जब घर के बाहर खेल रह थे तब कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोचने लगे। 

विज्ञापन

 

मौके पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने का काफी प्रयास किया लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बचाने में कामयाबी पाई। इस घटना में मासूम के पूरे शरीर पर जख्म के निशान पड़ गए है। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के झुंड ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके है। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर क्षेत्र के लोग निगम प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। स्थानी लोगों की माने तो पिछले 24 घंटे में कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed