फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   One person drowned at Parsakhola picnic spot

Chhattisgarh: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, परसाखोला पिकनिक स्पॉट में डूबने से एक की मौत; युवक का मिला शव

Mon, 20 Oct 2025 04:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट परसाखोला में दीपावली पर भिलाई के निजी कॉलेज छात्र दोस्तों संग नहाते समय गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

विज्ञापन
One person drowned at Parsakhola picnic spot
युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट परसाखोला एक बार फिर हादसे का गवाह बन गया। दिवाली की खुशियों के बीच रविवार को यहां एक दर्दनाक घटना घट गई, जब रायगड़ा से आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और पिकनिक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ दिवाली के अवसर पर पिकनिक मनाने परसा खोला पहुंचा था। बताया जाता है कि सभी युवक झरने के समीप पानी में नहा रहे थे, इसी दौरान मृतक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि मृतक की पहचान 23 वर्षीय आशीष कुमार पंडा के रूप में की गई, जो भिलाई का रहने वाला था। कोचिंग कर रहा था। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोरबा आए हुए थे। जहां परिजनों को सूचना दी गई सोमवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सुपुर्द किया गया।

बताया जा रहा है कि भिलाई की एक निजी कॉलेज में अध्यनरत 20 से 25 छात्रों का दल युवक और युवती पिकनिक मनाने ट्रेन से कोरबा पहुंचे, जहां दो ऑटो बुकिंग कर परसाखोला पिकनिक स्पॉट में पिकनिक बना रहे थे। इस दौरान युवक गहरे पानी में समा गया और उसकी मौत हो गई।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि परसा खोला क्षेत्र पहले भी कई हादसों का साक्षी रहा है। गहराई का अनुमान न लग पाने और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थल पर चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा जाल और लाइफगार्ड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। दिवाली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। खुशी के मौके पर मातम का माहौल बन गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed