फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   no electricity in Dhanwar Para Korba for 36 hours due to heat waves

गर्मी फुल तो बिजली गुल: कोरबा में 36 घंटे से नहीं है बत्ती, मोर्चा खोल धरने पर बैठे लोग; पार्षद भी संग

Tue, 28 May 2024 11:59 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 May 2024 11:59 AM IST
सार

कोरबा समेत छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शहर की बिजली चली जाए तो लोगों के और परेशानी बढ़ जाती है। धनवार पारा में बीते 36 घंटे से बिजली नहीं है। 

विज्ञापन
no electricity in Dhanwar Para Korba for 36 hours due to heat waves
बिजली घर का लोगों ने किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के साथ ही कोरबा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कोरबा जिले की विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। हालात इस कदर गंभीर हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के बीच धनवार पारा में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है। 

विज्ञापन


गर्मी से परेशान धनवार पारा के लोग बीती रात तुलसीनगर स्थित विद्युत वितरण विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंच गए। मौके पर ही धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धनवार पारा वही क्षेत्र हैं, जहां प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व महापौर जोगेश लांबा रहते हैं। लोगों के प्रदर्शन से वितरण कंपनी के अधिकारियों के हांथ पांव फूल गए।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद धनेश्वरी साहू के नेतृत्व में बैठे लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से बिजली विभाग बिजली कटौती के नाम से लाइट गुल कर रही है। जिससे आम जनता काफी परेशान है। पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। वहीं बिजली नहीं होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे गर्मी में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तेज गर्मी में बिना पंखे और कूलर के रहना बड़ा मुश्किल है। इसकी शिकार संबंधित विभाग से करने के बावजूद भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फोन करने पर ना ही फोन उठाते हैं। मजबूरन उन्हें विद्युत विभाग का घेराव करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed