फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Near Balgi liquor shop, heavy vehicle crushed bike rider, Deepka youth Shiv Prasad, 28, died on spot,

सीजी: कोरबा में तेज रफ्तार भारी वाहन ने ली युवक की जान, पत्नी और छह साल के बेटे को छोड़ गया

Mon, 19 Oct 2026 06:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

कोरबा के बलगी क्षेत्र में सोमवार को शराब दुकान के पास अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय शिव प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
Near Balgi liquor shop, heavy vehicle crushed bike rider, Deepka youth Shiv Prasad, 28, died on spot,
भारी वाहन ने बाइक सवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बलगी क्षेत्र में सोमवार को शराब दुकान के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक की पहचान दीपका निवासी 28 वर्षीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपका निवासी शिव प्रसाद पिता रामस्वरूप बजाज पल्सर बाइक क्रमांक CG 07 BQ 2167 से बलगी क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान शराब दुकान के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजनांदगांव गो-हत्या मामले में मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, अब तक 14 पकड़े गए

बताया जा रहा है कि शिव प्रसाद शादीशुदा था और एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और छह साल के बेटे को छोड़ गया है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच और वाहन की पहचान के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बलगी शराब दुकान के पास भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही बनी रहती है। इससे यहां दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed