फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   murder that happened three days ago was solved body was found in the drain in Korba

Korba: तीन दिन पहले हुई हत्या की गुथी सुलझी, नाले में मिली थी लाश, मनबोध भारद्वाज ने गला दबाकर की थी हत्या

Fri, 14 Jun 2024 01:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Jun 2024 01:37 PM IST
सार

कोरबा के कुसमुंडा के सौन्दरहा नाला में तीन दिन पहले मिली एक युवती की लाश की गुत्थी पुलिस के द्वारा सुलझा ली गई है। इस मामले में मनबोध भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
murder that happened three days ago was solved body was found in the drain in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुसमुंडा के सौन्दरहा नाला में तीन दिन पहले मिली एक युवती की लाश की गुत्थी पुलिस के द्वारा सुलझा ली गई है। इस मामले में मनबोध भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा तय कि और आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 

 

कोरबा जिले के कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौंदरहा नाला में अज्ञात युवती का शव मिला था। तेरस राम कश्यप और दशरथ कश्यप ने मृतका की पहचान अपनी बहन राम कुमारी कश्यप 37 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में धारा 302 201 आईपीसी के अंतर्गत अपराध क्रमांक 219/ 2024 दर्ज कर जांच की जा रही थी। पूछताछ में पता चला कि युवती का अफेयर्स जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ सेमरा निवासी मनबोध भारद्वाज के साथ था। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने इस आधार पर उसे अपने कब्जे में लिया और पूछताछ की। इस दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मृत्यु काफी समय पहले हो गई थी और वह जानकारी छुपाते हुए राम कुमारी कश्यप के साथ लिव इन रिलेशन में था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों  दोनों में विवाद हुआ जिस पर नाराज होकर आरोपी ने राम कुमारी का गला दबा दिया और मृत्यु होने पर उसे नाला में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतिका को धूमाने के बहाने वह लेकर गया हुआ था जहां दोनों बैठे हुए थे और दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और उसने गमछा से गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया उसके बाद बाइक से पेट्रोल लगाकर उसके ऊपर छिड़काव करने के बाद जलने का प्रयास किया गया और वह मौके से फरार हो गया। आरोपी के पहली पत्नी के बच्चे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed