फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   MBBS student committed suicide by hanging himself in the hostel sensation in the medical college over the inci

कोरबा: एमबीबीएस के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज में सनसनी, जांच जारी

Sat, 06 Sep 2025 01:42 PM IST
Digvijay Singh कोरबा
कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Sep 2025 01:42 PM IST
सार

कोरबा मेडिकल कॉलेज से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां 24 वर्षीय छात्र हिमांशु कश्यप, निवासी बिलासपुर ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
MBBS student committed suicide by hanging himself in the hostel sensation in the medical college over the inci
एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा मेडिकल कॉलेज से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां 24 वर्षीय छात्र हिमांशु कश्यप, निवासी बिलासपुर ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु अपने साथी पुष्प राज के साथ हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में रह रहा था। शनिवार को उसका फॉलोलॉजी विषय का परीक्षा दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक निर्धारित था। लेकिन परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले उसने यह कदम उठा लिया। जब वह परीक्षा में अनुपस्थित रहा, तब खोजबीन की गई और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो हिमांशु की लाश कमरे के एंगल से लटकती मिली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मृतक छात्र मेडिकल कॉलेज से बाहर निकला और पास की दुकान से रस्सी खरीदकर लाया था, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी यह भी सामने आई है कि हिमांशु एक साल से पढ़ाई में बैकलॉग कर रहा था और वर्तमान में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं जिला मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने बताया कि मृतक तीन पेपर दे चुका था और रविवार को चौथा पेपर था, लेकिन परीक्षा में अनुपस्थित रहने के बाद ही उसकी खोजबीन की गई और यह दुखद घटना सामने आई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कॉलेज प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। हॉस्टल में रह रहे करीब 150 छात्रों के बीच गमगीन माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed