फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Married woman dies under suspicious circumstances after consuming poisonous substance in Korba

CG News: दो साल का बेटा...खुशहाल परिवार और अच्छी जिंदगी, अब विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप; पति ने कहा...

Thu, 14 Aug 2025 06:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 06:52 PM IST
सार

कोरबा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। मृतका के पति का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances after consuming poisonous substance in Korba
थाना सिविल लाइन-रामपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरभवना गांव में ब्याही गई ईश्वरी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उसके द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया था। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर पिछली शाम उसकी सांसें थम गई। पुलिस ने मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों का बयान लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


22 वर्षीय ईश्वरी यादव बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ कटरा गांव की रहने वाली थी। जिसका विवाह खैरभवना के बृजलाल के साथ हुआ था। मृतका का पति बृजलाल ड्राइवर है। उसने बताया कि सोमवार को पत्नी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। घर आकर उसने देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। 
विज्ञापन


कुछ देर के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। घटना क्यों हुई इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। बृजलाल ने बताया कि उसकी पत्नी ने ऐसा क्यों कदम उठाया यह उसके भी समझ से परे है। शादी के बाद अच्छी जिंदगी चल रही थी। वहीं एक-दो साल का बेटा भी है। पूरा परिवार खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरी की मौत की जानकारी होने पर गढ़ कटरा से उसके पिता कोरबा पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले ही ईश्वरी का विवाह किया गया था। घटना के बारे में उन्हें दामाद से सूचना प्राप्त हुई। 

नव विवाहित ईश्वरी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौते होने पर पुलिस के द्वारा वैधानिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। संबंधित लोगों के बयान कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष लिए गए। पंचनामा के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


बताया गया कि ऐसे मामलों में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम की कार्रवाई करता है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डॉक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण में आगे की जांच कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed